नई दिल्ली, जून 18 -- फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। गुरुवार (18 जून) के दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। ये उछाल मामूली-सा है, लेकिन 'कॉकटेल 2' की रिलीज से एक दिन पहले आया ये उछाल अच्छा है। इसके साथ ही, 'मैं वापस आऊंगा' को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म इन सात दिनों में कैसा प्रदर्शन किया है।पहला वीकेंड फिल्म पिछले शुक्रवार यानी 12 जून के दिन रिलीज हुई थी। पहले दिन इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये और रविवार को 2.50 करोड़ रुपये का कमाए।सोमवार से गुरुवार का सफर सोमवार के दिन छुट्टी न होने के कारण फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, इसके बाद फिल्म ने मंगलवार और बुधवार को बेहतरीन व...