नई दिल्ली, मार्च 13 -- इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग राणा लीड रोल में हैं। रिलीज होते ही टीजर छा गया है। टीजर में ना सिर्फ एक्टर्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस की झलक बल्कि ए आर रहमान के म्यूजिक का भी जादू दिखा।क्या है टीजर में टीजर में आप देखेंगे कि इसमें एक बूढ़े आदमी(नसीरुद्दीन शाह) की रोमांटिक स्टोरी दिखाई गई है जो वह 78व साल से अपने साथ लेकर चल रहे हैं। उनके पोते (दिलजीत दोसांझ) उनके साथ बैठते हैं और फिर शुरू होती है एक लव स्टोरी की।लोगों के रिएक्शन अब टीजर को मिल रहे रिएक्शन की बात करें तो इसे वैसे तो ज्यादातर लोग पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ को इसमें लव आज कल की झलक दिख रही है। लव आज कल इम्तियाज की ही फिल्म थी जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और गिसेली मोंटेरियो ...