मैहर, मार्च 19 -- भारत भूमि चमत्कारों, आस्था और रहस्यमयी कथाओं का अद्भुत संगम है। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में लगभग 600 फीट की ऊंचाई पर त्रिकूट पर्वत पर स्थित मैहर मां शारदा का मंदिर पूरी दुनिया में अपनी दिव्यता और एक अनसुलझे रहस्य के लिए विख्यात है। मान्यता है कि आज के इस कलयुग में भी एक अदृश्य भक्त ब्रह्म मुहूर्त में आकर सबसे पहले माता की पूजा करता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मैहर 51 शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक कथाओं में वर्णन है कि जब भगवान शिव माता सती के पार्थिव शरीर को लेकर तीनों लोकों में तांडव कर रहे थे, तब सृष्टि को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के हिस्से किए थे। माना जाता है कि इसी त्रिकूट पर्वत पर माता सती के गले का हार गिरा था। माई का हार गिरने के कारण ही इस पवित्र स्थान का नाम होकर...