नई दिल्ली, मई 26 -- महिंद्रा फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी मार्च 2027 तक अपनी दो नइ एसयूवी को भारत लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन एसयूवी की नाम Scorpio-N Facelift और दूसरी मिनी स्कॉर्पियो है। मिनी स्कॉर्पियो दरअसल कंपनी की Vision S होगी, जिसके कॉन्सेप्ट को साल 2025 में शोकेस किया गया था। महिंद्रा के इन दोनों अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है। तो आइए जानते हैं इन एसयूवी में कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।महिंद्रा स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट अपडेटेड स्कॉर्पियो-एन की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है और इसे कई बार देखा जा चुका है। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट को कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा इसे दिवाली के आसपास फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट...