नई दिल्ली, जुलाई 29 -- महिंद्रा हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काफी फोकस कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आने वाले सालों में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस कई नई एसयूवी लॉन्च करेगी। इन मॉडलों का मकसद बेहतर माइलेज, कम एमिशन और इलेक्ट्रिक वीइकल जैसा ड्राइविंग एक्सपीरियंस देना होगा। आइए जानते हैं महिंद्रा की आने वाली टॉप 5 हाइब्रिड एसयूवी के बारे में।XUV 7XO Strong Hybrid महिंद्रा XUV 7XO कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी बन सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का इंटरनल कोडनेम W613 है। इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। यह एसयूवी मौजूदा ICE (Internal Combustion Engine) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिससे इसमें हाइब्रिड सिस्टम इंटीग्रेट करा आसान होगा। इसमें मौजूदा 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर ...