नई दिल्ली, अगस्त 11 -- महिंद्रा (Mahindra) अपनी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक SUV - BE 6 का नया स्पेशल एडिशन लाने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम BE 6 Sporteq Edition है और कंपनी ने इसका टीजर रिलीज किया है। इसे भारत में 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। टीजर वीडियो में एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर से जुड़े कुछ बदलावों बदलावों की झलक देखने को मिली है।पैसेंजर के लिए मिलेगा अलग स्क्रीन BE 6 स्पोर्टेक एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव डैशबोर्ड पर देखने को मिलेगा। इसमें तीसरी स्क्रीन जोड़ी जाएगी, जो खास तौर पर फ्रंट पैसेंजर के लिए होगी। यह फीचर महिंद्रा की XEV 9e और XEV 9S में भी मिलता है। इसके अलावा नई स्पेशल एडिशन एसयूवी में सीट्स और अपहोल्स्ट्री के लिए नया ब्राउन कलर थीम दिया जाएगा। एक्सटीरियर में भी एक नया मैट ग्रे कलर मिलने की उम्मीद है, जिससे BE 6 का लुक पह...