Mahavir Jayanti 2026: 30 नहीं 31 मार्च को मनाई जाएगी महावीर जयंती, जानें इस पर्व का महत्व
नई दिल्ली, मार्च 30 -- महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण का उत्सव है। जैन समाज इस दिन को भक्ति, अहिंसा और करुणा के साथ मनाता है। इस वर्ष महावीर जयंती की तिथि को लेकर काफी कन्फ्यूजन है क्योंकि त्रयोदशी तिथि दो दिनों तक फैली हुई है। आइए जानते हैं 2026 में महावीर जयंती कब मनाई जाएगी और इस पर्व का क्या महत्व है।महावीर जयंती 2026 की सही तिथि जैन कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 30 मार्च 2026 को सुबह 07:09 बजे शुरू होगी और 31 मार्च 2026 को सुबह 06:56 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर महावीर जयंती 31 मार्च 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। जो लोग केवल त्रयोदशी तिथि को देखकर त्योहार मनाते हैं, वे 30 मार्च को भी उत्सव मना सकते हैं, लेकिन जैन परंपरा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.