नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Mahashivratri 2026 2-Liner Wishes: साल 2026 की महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है। महाशिवरात्रि में भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह को उत्सव के रूप में मनाते हैं। शिवभक्त बेसब्री से महाशिवरात्रि का इंतजार करते हैं। देश के हर शिवमंदिर में इस दिन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ लगती है। इस खास मौके पर कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। हर एक शिवभक्त के लिए महाशिवरात्रि एक उत्सव जैसा ही होता है। बता दें कि हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दौरान चार प्रहर की पूजा की जाती है, जिसमें शिवलिंग पर अलग-अलग तरह से अभिषेक किया जाता है। काशी से लेकर उज्जैन तक महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है और भगवान शिव की बारात निकाली जाती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर लोग अपन...