नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन का इंतजार हर एक शिवभक्त को बेसब्री से होता है। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व होता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसी वजह से महाशिवरात्रि को उनके विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। फाल्गुन के महीने में पड़ने वाले कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को ही महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस खास मौके पर लोग व्रत रखकर भगवान शिव को पूजते हैं। इस व्रत को हर कोई रख सकता है। वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। हालांकि कई बार ऐसे लोग होते हैं जो पहली बार इस महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं। ऐसे में पूजा का सही तरीका जानना जरूरी है। 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी के दिन पड़ रही है। आज से 2 हफ्ते बाद महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई ज...