नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Mahashivratri 2026: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि को सबसे खास और पवित्र उत्सव में से एक माना जाता है। वैसे तो हर महीने शिवरात्रि आती है लेकिन महाशिवरात्रि का महत्व विशेष रूप से ज्यादा होता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत खकर पूजा की जाए तो साल भर की 12 शिवरात्रि के बराबर पुण्य मिल जाता है। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के आधार पर इसी दिन भगवान शिव और पार्वती मां का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि की रात चार प्रहर की पूजा का खास महत्व बताया जाता है। हर एक प्रहर में अलग-अलग तरीके से भगवान शिव का अभिषेक होता है। नीचे विस्तार से जानें किइस साल के लिए चारों प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही जानें कि शिवरात्रि की पूजा के लिए सबसे आसान विधि क...