नई दिल्ली, फरवरी 11 -- महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को है। इस दिन शिव भक्त शिवालयों में जाकर भगवान शिव को दूध, शहद और बेलपत्र समेत कई चीजें अर्पित करते हैं। मान्यता है कि इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। ये चीजें सिर्फ महाशिवरात्रि पर ही नहीं, बल्कि सोमवार, प्रदोष और सावन माह में शिव जी को अर्पित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव को दूध, शहद और बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है? ज्योतिष के अनुसार इन चीजों का संबंध ग्रहों और उनकी ऊर्जा से माना जाता है। चलिए इसके पीछे की धार्मिक और ज्योतिष वजह जानते हैं। साथ ही इससे अर्पित करने के लाभ भी जानेंगे। दूध क्यों चढ़ाते हैं?शिव भक्त महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर दूध अर्पित करते हैं। ज्योतिष के मुताबिक दूध का संबंध चंद्रमा से माना जाता है, जिसे मन, भावनाओं, ...