महाराजगंज, नवम्बर 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद महराजगंज के जलकल नंबर-दो से तीसरे दिन गुरुवार को भी पानी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। लगातार 72 घंटे से ठप चल रही पानी सप्लाई से वार्डवासियों की सांसत हो गई। लोगों को पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। महराजगंज के शिवनगर जलकल नंबर दो से सात वार्डों की पानी सप्लाई होती है। टैंक से सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय में दस घंटे पानी सप्लाई होती है। मंगलवार की सुबह में पानी सप्लाई होने के बाद पम्प में तकनीकी खराबी हो गई। तकनीकी खराबी दूर करने में गोरखपुर के मैकेनिक जुटे हैं, लेकिन गुरुवार की शाम तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।

पम्प खराबी से 72 घंटे से जलापूर्ति ठप शिवनगर वार्ड निवासी प्रेमसागर, बैकुंठपुर वार्ड निवासी सत्यप्रकाश, पड़री निवासी दीपक, अमरूतिया निवासी संतो...