महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए नगर पंचायत बृजमनगंज ने रत्तूपुर वार्ड में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इसका उद्घाटन किया। इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा।करीब 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस डिजिटल लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां एक साथ 70 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था है। लाइब्रेरी में कंप्यूटर सिस्टम, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष तथा बिजली कटौती के दौरान निर्बाध पढ़ाई के लिए इनवर्टर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा ...