Maharajganj News: 48 घंटे में मोबाइल दुकान से चोरी का खुलासा, तीन शातिर दबोचे
महाराजगंज, जुलाई 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना पुलिस ने बसंतपुर बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार मोबाइल मदरबोर्ड तथा घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद किया है।क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित ए टू जेड मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और चार मोबाइल मदरबोर्ड चोरी कर ली थी। इस मामले में थाना घुघली में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। एसओ सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.