Maharajganj News: 37 साल बाद मूल श्रेणी में दर्ज हुई सिहाभार की 7 हेक्टेयर सरकारी भूमि
महाराजगंज, जुलाई 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील क्षेत्र के सिहाभार गांव में वर्ष 1989 से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी सफलता हासिल की है। लगभग 37 साल पुराने इस बहुचर्चित व जटिल मामले में तहसील प्रशासन की प्रभावी पैरवी के बाद फर्जीवाड़े के आधार पर लिया गया स्थगनादेश निरस्त हो गया है। इसके साथ ही विभिन्न नवैयत की लगभग सात हेक्टेयर (साढ़े 17 एकड़) सरकारी जमीन को पुनः मूल सरकारी अभिलेखों में दर्ज करा दिया गया है।
मामले की जांच प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 1989 में एसडीएम कोर्ट के एक आदेश की आड़ में आरोपी पक्ष ने विभिन्न नवैयत की सात हेक्टेयर सरकारी जमीन को चालाकी से अपने नाम दर्ज करा लिया था। जब यह मामला संज्ञान में आया तो तत्कालीन एसडीएम ने गहराई से जांच के बाद वर्ष 2003 में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.