महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार पुलिस ने आबकारी अधिनियम के इकतीस मुकदमों से संबंधित एक हजार 324 लीटर अवैध शराब नष्ट कराई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाने के परिसर में गड्ढा खोदकर शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई वर्ष 2024, 2025 और 2026 में दर्ज मुकदमों से संबंधित जब्त शराब के निस्तारण के तहत की गई। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत यह कार्रवाई एएसपी सिद्धार्थ के निर्देशन व सीओ निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में हुई। न्यायिक मजिस्ट्रेट के तीन अक्तूबर 2026 के आदेश के अनुपालन में शराब नष्ट कराई गई। विनष्टीकरण के दौरान नायब तहसीलदार निचलौल, सीओ निचलौल, थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्ष...