Maharajganj News: 28 लाख के मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा
महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज पुलिस ने तकनीक की मदद से गुम मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। मंगलवार को सर्विलांस सेल व जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 115 मोबाइल फोन बरामद किया। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस के प्रति आभार जताया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पिछले सात माह में कुल 743 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ छह लाख रुपये है। इस कार्रवाई में सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल, सर्विलांस सेल व विभिन्न थानों के पुलिस कर्मियों की मदद ली ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.