Maharajganj News: 22 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक
महाराजगंज, सितम्बर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने घुघली थाने में तैनात दो नामजद व 20 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट महराजगंज के आदेश पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। शासकीय अधिवक्ता से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। हाईकोर्ट के इस फैसले से पुलिस कर्मियों को कानूनी राहत मिली है। मामला घुघली थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव का है। बीते छह जून को जमीन व रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के पुरुषों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की और उनका चालान कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.