Maharajganj News: हुई पहचान, निचलौल के हरगांव की रहने वाली थी महिला
महाराजगंज, सितम्बर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के समीप देवरिया शाखा नहर में बुधवार शाम बहते मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान सावित्री देवी 60 वर्ष पत्नी छेदी निवासी ग्राम हरगांव-निचलौल के रूप में हुई है। पिपरा खादर व अहिरौली के मध्य नहर में एक महिला का शव बहता देख ग्रामीण रणधीर कुमार गुप्ता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को काफी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकालवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने उसे मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया था。
मृतका का परिचय महिला के परिजन गुरुवार को मोर्चरी हाउस पहुंचे। मृतका के पुत्र पड़ोही ने शव की पहचान अपनी माता सावित्री देवी के रूप में की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.