महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी का पुतला फूंककर विरोध जताया। हिन्दू रक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। आरोप लगाते हुए कहा कि देश विरोधी नारे लगाने वाले एवं विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध जांच कार्रवाई की जाय। कार्यकर्ताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। साथ ही सरकार से मांग की कि संबंधित पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौ...