Maharajganj News: हिन्दू संगठनों ने तहसील मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सावन माह में नौतनवा नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के चौराहों पर खुले में मांस की दुकान संचालित करने का आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन पर लापरवाही व शिथिलता का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार पत्रक देने के बावजूद जिम्मेदारों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मजबूरन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। करीब एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारी समझाने-बुझाने में जुट गए। कुछ देर बाद एसडीएम कुणाल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया। हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.