महाराजगंज, नवम्बर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरंदरपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने में दर्ज मामले में आरोपित मंजेश पासवान निवासी रघुनाथपुर टोला गिदहा-पुरंदरपुर को रानीपुर चौराहे से आगे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना कारित की गई, जिसमें बच्चे की मृत्यु हो गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई राकेश कुमार व कांस्टेबिल शुभम पाल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: पीबीएल को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, बच्चों के अधिगम पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...