Maharajganj News: हादसे में किशोरी के घायल होने के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस
महाराजगंज, नवम्बर 8 -- Maharajganj News: निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में बाइक से ठोकर मार कर एक किशोरी को घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम मिश्रौलिया निवासिनी लक्ष्मीना ने बताया है कि उसकी नतिनी बीते 14 मई की शाम को गांव में अपने साइड से पैदल घर जा रही थी। इस बीच एक युवक बाइक से ठोकर मार दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुनील पाल निवासी ग्राम मिश्रौलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.