महाराजगंज, अगस्त 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गुरचिहा गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। अर्टिगा कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अर्टिगा कार गोरखपुर से सोनौली की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुरचिहा गांव की ओर से बाइक सवार एक युवक व एक किशोर हाईवे पर पहुंचे और दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकास (17) पुत्र चंद्रभान चौहान निवासी कैथवलिया पाठक-कोल्हुई तथा दूसरा युवक अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ...