Maharajganj News: हजारीलाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
महाराजगंज, अगस्त 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश में 30 वर्षीय युवक हजारीलाल की कुदाल से मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपित बाल अपचारी है। पुलिस उसको पुलिस संरक्षण में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में एसआई गजेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी आलोक कुमार, आरक्षी हृदयराम यादव, संदीप गौतम, प्रवीण कुमार यादव व आकिब की टीम ने दबिश देकर नामजद आरोपी उमेश साहनी पुत्र कोइल तथा रामप्यारे साहनी पुत्र रामकरन उर्फ जरलाहे निवासी खड़खोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता राजकुमार निवासी हरैया-पुरंदरपुर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या व योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने के आरोप में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.