Maharajganj News: स्वीप के तहत हुई प्रतियोगिताओं के 20 विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित
महाराजगंज, नवम्बर 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद में आयोजित निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेता 20 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अपने कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 14 नवम्बर से 19 नवम्बर तक विद्यालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक विभिन्न चरणों में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जनपद के कुल 227 शिक्षण संस्थानों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में कुल 10,116 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Jahan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.