महाराजगंज, अगस्त 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्थायी लोक अदालत महराजगंज में शनिवार को एक बीमा वाद का निस्तारण करते हुए वादी को मुआवजे की राशि का चेक प्रदान किया गया। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत राकेश मालवीय ने अपने विश्राम कक्ष में वादी अखिलेश यादव को 58,172 रुपये की अवार्ड राशि का चेक सौंपा। अध्यक्ष ने बताया कि अखिलेश यादव बनाम प्रबंधक मैग्मा एचडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड वाद संख्या 89/2023 में 5 जून 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में बीमा कंपनी द्वारा अवार्ड राशि जमा कर दी गई थी। इसके बाद शनिवार को स्थायी लोक अदालत द्वारा वादी अखिलेश यादव को 58,172 रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर अधिवक्ता मधुसूदन पांडेय भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...