Maharajganj News: स्थायी लोक अदालत ने दिलाई 20 लाख रुपये की बीमा राशि
महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। स्थायी लोक अदालत महराजगंज के हस्तक्षेप से बीमा विवाद में रंभावती देवी को 20 लाख रुपये की एवार्ड राशि का भुगतान किया गया।पीएलए वाद रंभावती बनाम एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में संधि के बाद 21 अगस्त को पारित आदेश के अनुपालन में बीमा कंपनी ने एवार्ड राशि जमा की थी। शनिवार को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मालवीय ने अपने विश्राम कक्ष में याचिनी रंभावती देवी को 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान स्थायी लोक अदालत की सदस्य गुंजा राय, प्रियंका तिवारी, अधिवक्ता सुभाष पासवान, नीरज कुमार पासवान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.