महाराजगंज, जुलाई 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवयुग पालिका योजना को लेकर डीएम कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजना के तहत शहर का विकास, सुन्दरीकरण और कानून व्यवस्था को लेकर कई प्रस्ताव पारित हुआ। डीएम से संबंधित अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

खेल एवं युवा विकास डीएम ने खेल और युवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ा स्टेडियम में एक विश्वस्तरीय तरणताल (स्विमिंग पूल) के निर्माण का निर्देश दिया। कहा कि आधुनिक तरणताल के बनने से स्थानीय तैराकों और खेल प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने शहर के सक्सेना चौराहे का कायाकल्प कराने के साथ ही डॉ. शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति स्थापना के लिए चबूतरा बनाने का निर्देश दिया।

यातायात व्यवस्था सुधार शहर में याताय...