महाराजगंज, जुलाई 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया पुलिस ने झनझनपुर चौराहे पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में एक थार वाहन को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस ने चालक सहित तीन का चालान कर उसे न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि थार गाड़ी का चालक झनझनपुर चौराहे की ओर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की नजर वाहन पर पड़ी। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की, लेकिन वह वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- Haldwani News: स्टंट कर रहे लखनऊ के पर्यटकों का चालान, उतरवाई काली फिल्म इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार वाहन को जब्त करते हुए बीएनएसएस की धारा 207 के ...