Maharajganj News: स्कूल नहीं तो वोट नहीं...के नारे से गूंजा कोदइला
महाराजगंज, सितम्बर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों के विलय को लेकर सदर ब्लाक के कोदइला में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर स्कूल नहीं तो वोट नहीं... का नारा बुलंद किया। ग्रामीणों का कहना रहा कि कोदइला प्राथमिक विद्यालय का विलय कंपोजिट विद्यालय भिस्वा में किए जाने के बाद छोटे बच्चों को करीब 1300 मीटर की दूरी तय करने के साथ एनएच 730 पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। रास्ते में बड़ा पोखरा भी पड़ता है। ऐसे में अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोदइला प्राथमिक विद्यालय से भिस्वा स्थित विद्यालय की दूरी करीब 1.3 किलोमीटर है। उनका सवाल है कि जब सरकार ने एक किलोमीटर से अधिक दूरी और रास्ते में भौगोलिक बाधाओं वाले विद्यालयों की पेयरिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.