महाराजगंज, सितम्बर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कस्बे में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चंदन नदी बांध से सटे आदर्श बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल के मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। रात को टहलने निकले ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पड़ते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा और लोगों की आवाजाही बढ़ने पर मगरमच्छ पानी की ओर चला गया। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। विद्यालय के बगल में एक पोखरी है। आशंका जताई जा रही है कि पोखरी से ही मगरमच्छ निकला होगा। यह इलाका ठूठीबारी बस स्टैंड के समीप होने के कारण शाम के बाद भी काफी व्यस्त रहता है। यहां से निचलौल, महराजगंज, नौतनवां समेत विभिन्न स्थानों के लिए यात्रियों की आवाजाही और छोटी-बड़ी बसों का संचालन होता है। ऐसे ...