Maharajganj News: स्कूलों में हर माह होगी नशे के दुष्प्रभावों पर गोष्ठी
महाराजगंज, सितम्बर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के माध्यमिक व उच्चतर विद्यालयों में अब हर माह नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी आयोजित की जाएगी। नार्को कोआर्डिनेशन मैकेनिज्म (एनसीओआरडी) की जिला स्तरीय समिति की बीते दिनों हुई मासिक बैठक में लिए गए निर्णय के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने इस संबंध में जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिया है।
जागरूकता अभियान डीआईओएस ने बताया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को सेव एस टू लाइफ,नो टू ड्रग्स की शपथ दिलाई जाए। इसके साथ ही नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.