महाराजगंज, सितम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। यातायात नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे नाबालिग स्कूली छात्रों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के सख्त निर्देश पर जिलेभर के प्रमुख इंटर कॉलेजों व उच्च शिक्षण संस्थानों के बाहर पुलिस टीमों ने अचानक घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 536 वाहनों की जांच की गई। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस व बिना हेल्मेट लगाए बाइक व स्कूटी चला रहे दर्जनों नाबालिगों के 33 बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस के इस अचानक एक्शन से छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया।

पुलिस कार्रवाई की जानकारी पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार अभियान में कुल 536 वाहनों की जांच हुई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 47 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर उल्ल...