महाराजगंज, सितम्बर 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सड़क पर फर्राटा भर रहे नाबालिग स्कूली छात्रों व यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस की दूसरे दिन भी सर्जिकल स्ट्राइक जारी रही। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर इंटर कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों के बाहर चली इस कार्रवाई में कुल 1272 वाहनों की जांच की गई, जिसमें बिना हेल्मेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 171 वाहनों को सीज किया। 245 का चालान काटा गया। पुलिस के इस कार्रवाई छात्रों से लेकर स्कूल तक में हड़कंप मच गया。

छुट्टी के समय का नजारा बुधवार को छुट्टी के समय जैसे ही थानों व यातायात पुलिस की गाड़ियां कॉलेजों के मुख्य गेट पर पहुंचीं, परिसर के भीतर का नजारा बदल गया। मंगलवार के एक्शन के बाद दर्जनों नाबालिग छात्र-छा...