महाराजगंज, अगस्त 10 -- Maharajganj News: सोहगीबरवा, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ब्लॉक के सुदूरवर्ती ग्राम सोहगीबरवा, भोथहा और शिकारपुर के अलावा कुशीनगर जनपद के चार ग्राम सभा में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की परेशानी जस की तस बनी हुई है। इन गांवों के लोगों को अभी भी आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। आवागमन की स्थिति में सुधार न होने से इसका असर ग्रामीणों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: नदी की धारा पर अतिक्रमण का कब्जा, ओढ़नी का बहाव बन रहा मुसीबतबाढ़ के कारण यात्रा में कठिनाई पिछले दिनों नारायणी नदी के वाल्मीकि नगर बैराज से 2 लाख 600 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नारायणी (गण्डक) नदी अपने उफान पर आ गई थी। नेपाल के पहाड़ों पर हुई लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था, इससे सोहगीबरवां समेत नदी पा...