महाराजगंज, जुलाई 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणियों को लेकर मामला गरमा गया है। अलग-अलग मामलों में बुधवार को एआईएमआईएम व राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। एआईएमआईएम ने धार्मिक ग्रंथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की, जबकि राष्ट्रीय बजरंग दल ने हिन्दू देवी-देवताओं पर कथित अभद्र टिप्पणी व शिकायतकर्ता परिवार को धमकी देने के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग उठाई।अभद्र टिप्पणी व धमकी के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया प्रदर्शन राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रद...