Maharajganj News: सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत
महाराजगंज, अक्टूबर 23 -- Maharajganj News: कोल्हुई। कोल्हुई ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर तीन के निर्वाचित सदस्य प्रिंस जायसवाल ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-पद्धति और सनातन धर्म के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित युवक के फेसबुक प्रोफाइल से टिप्पणी किए जाने का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। तहरीर में उन्होंने साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। कोल्हुई के एसओ आलोक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.