Maharajganj News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
महाराजगंज, अगस्त 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। करणी सेना के जिलाध्यक्ष सत्यम सोनी के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने उप जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की।सत्यम सोनी का आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा आए दिन सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं, साधु संतों, धार्मिक स्थलों तथा हिंदू समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट किए जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन को शिकायत भी की जा रही है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि विधानसभा स्तर पर इस तरह की आने वाली शिकायतों की प्रभावी तरीके से जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान रामप्रीत कन्नौजिया, अमन पहलवान, रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.