महाराजगंज, अक्टूबर 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली बॉर्डर पर पंजाब पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। पंजाब पुलिस की सरकारी गाड़ी कभी रोडवेज बस डिपो तो कभी न्यू एसएसबी रोड पर नजर आई। बताया जा रहा है कि पंजाब के किसी मामले में वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस टीम सीमावर्ती क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। आशंका है कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में है।सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की रात पंजाब पुलिस के कुछ जवान वर्दी में सोनौली पहुंचे थे। टीम रोडवेज बस डिपो, कस्टम कार्यालय के निकट, एसएसबी रोड और पुलिस चौकी के आसपास संदिग्ध की तलाश करती दिखाई दी। इस दौरान वाहनों की जांच भी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि संबंधित मामले में आरोपी की लोकेशन सीमावर्ती क्षेत्र में मिलने के बाद पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हालांकि, आरोपी की ...