महाराजगंज, अगस्त 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा के पास मालवाहकों के कारण लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पुलिस, एसएसबी की 22वीं वाहिनी और कस्टम कार्यालय सोनौली के अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक हुई। बैठक में ट्रकों की निकासी तेज करने और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: एसएसबी ने सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ किया समन्वय बैठकबैठक में लिए गए निर्णय बैठक में निर्णय लिया गया कि भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहकों का संचालन अब रात 10 बजे के बजाय रात 12 बजे तक कराया जाएगा, ताकि अधिक संख्या में ट्रकों की निकासी हो सके। नेपाल भंसार कार्यालय के अधिकारियों से भी अधिक से अधिक ट्रकों को प्रवेश लेने के लिए सहयोग देने की अपील की गई। बताया ग...