Maharajganj News: सोनारी गली में जलापूर्ति ठप, सैकड़ों उपभोक्ता परेशान
महाराजगंज, जुलाई 8 -- Maharajganj News: कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई कस्बे के सोनारी गली में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था होने के बावजूद सैकड़ों उपभोक्ता नियमित पानी से वंचित हैं। जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों को हैंडपंप व निजी संसाधनों के सहारे अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। भीषण गर्मी में पेयजल संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जल जीवन मिशन की योजना प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है, जिससे लोगों में नाराजगी है। इकबाल खान, गंगाराम, डुन्नू, श्याम मोहन वर्मा, सूरज, रामू, रामप्रीत सहित आदि ग्रामीणों ने कहा जिला प्रशासन व जल निगम के अधिकारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.