महाराजगंज, सितम्बर 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए अभियान को जनभागीदारी से प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा अभियान का उद्देश्य सीडीओ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाना है। 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत प्रमुख मंदिरों, घाटों, महत्वपूर्ण परियोजनाओं व योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने क...