महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवरात्र पर्व के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के सिविल लाइन स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अनुज भारती, अदित्य चौधरी, सभासदगण व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...