Maharajganj News: सुभाष चंद्र बोस विद्यालय का 90 फीसदी काम पूरा, डीएम ने लिया जायजा
महाराजगंज, नवम्बर 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल आकार ले रही है। गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्माणाधीन सुभाष चंद्र बोस इंटरमीडिएट आवासीय विद्यालय का कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विद्यालय परिसर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय का 90 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। शेष निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। विद्यालय में अगले शिक्षण सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.