Maharajganj News: सुनसान घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का जेवर चोरी
महाराजगंज, नवम्बर 8 -- Maharajganj News: कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा टोला बगहवा गांव के बगल स्थित एक घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है। सुनसान घर का दरवाजा तोड़कर चोर दाखिल हुए और पीड़ित के अनुसार दस लाख से अधिक के जेवरों पर हाथ साफ कर लिया।घटना की जानकारी होने पर पीड़ित श्यामबिहारी और उनकी पत्नी के होश उड़ गए। घर का सामान बिखरा देख दोनों बदहवास हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना का पर्दाफाश कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। हल्का इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.