महाराजगंज, सितम्बर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शासन के निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति के दावों के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उमसभरी गर्मी में रात के समय बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद हराम हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिनभर की परेशानी के बाद कम से कम रात का सुकून तो मिलना चाहिए। उनका कहना है कि निर्धारित समय पर आपूर्ति बंद होने के बाद फाल्ट के नाम पर बार-बार कटौती की जा रही है।सीमावर्ती क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति सबसे खराब बताई जा रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार यहां मुश्किल से चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रात करीब आठ बजे के बाद बिजली कटने से लोगों को गर्मी में हाथ का पंखा लेकर बैठना पड़ रहा है। बिजली आने का निर्धारित समय ह...