Maharajganj News: सीबीएस पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
महाराजगंज, अगस्त 25 -- Maharajganj News: कटहरी।निचलौल ब्लॉक के बीसोखोर स्थित सीबीएस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थी रोशनी, आदित्य राज, अक्षिता, अनुष्का, उन्नत, अनुष्का, आंचल, दिव्यांश, राजवीर, अंश प्रजापति, अदिति पाण्डेय, शैनवी, जान्हवी ने प्रतियोगिता में हुनर का प्रदर्शन किया। निदेशक अरुण कुमार पांडेय ने विजेताओं और प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य मानव मेहता ने बच्चों को रक्षाबंधन के पावन पर्व का महत्व बताया। इस मौके पर शिक्षक शीलास रॉय, कुलसुम, महेन्द्र छेत्री, काजल वर्मा, शिवानी, शालिनी, सीमा, आशिष, यशिका और सिद्दी सिंह आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.