Maharajganj News: सीडीओ ने निर्माण कार्यों की प्रगति परखी, दिया निर्देश
महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। सीडीओ ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं एवं अधिकारियों को निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों को जुलाई, अगस्त एवं सितंबर माह में पूर्ण किया जाना निर्धारित था, लेकिन वे समय से पूरे नहीं हो सके हैं, उन्हें दिसंबर माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। यदि किसी कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करना संभव नहीं है, तो उसकी समयसीमा बढ़वाने की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन निर्माण कार्यों का भौतिक लक्ष्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें तत्काल संबंधित विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.