Maharajganj News: सीओ के लिखित आश्वासन पर माने लोग, किशोर का हुआ अंतिम संस्कार
महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुरंदरपुर क्षेत्र के कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी में डूबे किशोर के शव का अंतिम संस्कार रविवार को परिजन काफी मान-मनौव्वल के बाद किए। शनिवार की शाम शव पहुंचने के बाद किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। दरवाजे पर शव रखकर हंगामा कर दिया था। सूचना पर चार थानों की पुलिस के साथ पहुंचे सीओ नौतनवा बसांत सिंह ने परिजनों को मनाना शुरू किया, लेकिन लोग नहीं माने। रविवार की शाम सीओ के लिखित आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए और रोहिन के कल्याणपुर घाट पर किशोर का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया है。 यह भी पढ़ें- सीओ के लिखित आश्वासन पर माने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.